Saturday, 29 August 2026

मूकबधिर युवती से 4 लोगों ने किया रेप, 5 महीने की गर्भवति है पीड़िता


मूकबधिर युवती से 4 लोगों ने किया रेप, 5 महीने की गर्भवति है पीड़िता

हिरणमगरी इलाके में एक मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है। युवती के साथ अलग-अलग वक्त में 4 युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक मूकबधिर भी शामिल है।

बुधवार देर रात को पीड़िता ने सेवा मंदिर से से भागने की कोशिश की थी। इसी दौरान वो दीवार से गिर गई और पांव टूट गया। इसके बाद गुरुवार को उसे घायल अवस्था में एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया । तब उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत भी लिया है। पीड़िता ने फोटो देखकर आरोपियों की पहचान कर ली है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले हिरणमगरी सेक्टर-3 विवेक पार्क के आसपास कुछ लोगों ने एक मूकबधिर युवती को लावारिस अवस्था मे घूमते देखा, तो इसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को दी। इसके बाद पीड़िता को सुखेर स्थित सखी सुरक्षा शेल्टर होम में रखवाया था।



    Previous
    Next

    Related Posts