


इण्डोर स्टेडियम में कई सालो से चल रहा अवैध तन्दुर रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए गुरुवार को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया।
अजमेर स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष जिला कलेक्टर अशंदीप के आदेश से पटेल मैदान के पास इण्डोर स्टेडियम की भूमि पर राजनितिक संरक्षण के चलते कई सालों से सचांलित तन्दुर रेस्टोरेंट को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया । जिसको हटाने के लिए मामला न्यायालय में भी चल रहा था।
जिला प्रशासन स्मार्ट सिटी के अधिकारीयो कर्मचारियो एवं कोतवाली थाना पुलिस ने जिला कलेक्टर के आदेशो की पालना करते हुए जेसीबी की सहायता से अवैध बने रेस्टोरेंट को ध्वस्त कर दिया।
रेस्टोरेंट के संचालक भूपेन्द्र सिहं ने इसका विरोध किया कहा कि यह रेस्टोरेटं करीब 15 सालों से सचालित है और न्यायालय का स्टे आदेश भी जारी किया हुआ है उसके बाद भी बिना सूचना के रेस्टोरेंट को तोडा है।
स्मार्ट सिटी के अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्य में यह बाधा बना हुआ था अब पटेल स्टेडियम में जाने का रास्ता भी सुगम हो जाएगा। वही पटेल स्टेडियम में करोडो की लागत से स्मार्ट सिटी कार्य करवा रही है।