Saturday, 29 August 2026

पीएचक्यू में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में डीजीपी लाठर ने दी पुलिस कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं


पीएचक्यू में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में डीजीपी लाठर ने दी पुलिस कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं

पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने गुरुवार को प्रातः पुलिस मुख्यालय में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में समस्त पुलिस कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और राजस्थान पुलिस की समृद्ध परम्पराओ के अनुरूप कर्तव्यपरायणता से कार्य करने का आह्वान किया। 

डीजीपी लाठर ने विगत समय में पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निष्ठा पूर्वक कार्य करके ही समाज मे सम्मान अर्जित किया जा सकता है। 

दीपावली स्नेह मिलन समारोह में डीजीपी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा एवं अतिरिक्त महानिदेशक सर्वश्री राजीव शर्मा, जंगा श्रीनिवास राव, ए पोनुचामी,सौरभ श्रीवास्तव, हेमन्त प्रियदर्शी, सुनील दत्त, बीजू जॉर्ज जोसेफ, सुष्मित विश्वास, दिनेश एम एन, स्मिता श्रीवास्तव, बिनीता ठाकुर, सचिन मित्तल, संजीब कुमार नर्झरी, विशाल बंसल, वी के सिंह, हवासिंह घुमरिया, एस संगाथिर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गण, पुलिस कर्मी एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद थे।



    Previous
    Next

    Related Posts