Saturday, 29 August 2026

T20 World Cup 2022: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, नीदरलैंड्स को 56 रनों से रौंदा


T20 World Cup 2022: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, नीदरलैंड्स को 56 रनों से रौंदा
27 Oct 3:55 PM


नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय टीम को 56 रनों से बड़ी जीत मिली है। भारत द्वारा दिए गए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवरों में 123 रन ही बना सकी। टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर मध्यक्रम के बल्लेबाज टिम प्रिंगल रहे। प्रिंगल ने 15 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 20 रन की पारी खेली। वहीं भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की।


27 Oct 2:10 PM



टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 का स्कोर बनाया है। भारत की तरफ से विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने शानदार फिफ्टी जड़ी है। नीदरलैंड्स को यह मैच जीतने के लिए 180 रन बनाने हैं।



27 Oct 2:00 PM


विराट कोहली ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ दी है। पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाने के बाद अब नीदरलैंड्स के खिलाफ भी विराट रंग में दिख रहे हैं ।



27 Oct 1:30 PM


टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ तूफानी फिफ्टी जड़ी दी है। 35 बॉल में रोहित की यह फिफ्टी आई, जिसमें 3 छक्के भी शामिल रहे। रोहित शर्मा का रंग में वापस आना टीम इंडिया के लिए बेहतर खबर है।

27 Oct 12:46 PM


भारत का पहला विकेट 11 रन पर गिरा, के एल राहुल 9 रन बनाकर आउट, भारत का स्कोर 11/1

27 Oct 12:36 PM




27 Oct 12:34 PM


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन


भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह 

नीदरलैंड्स की प्लेइंग-11: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बैस डे लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स, टिम प्रिंगल, लोगन वैन बीक, शहरीज़ अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वेन मीकरेन


27 Oct 12:01 PM


भारत और नीदरलैंड्स के बीच सिडनी में होने वाले मैच में देरी हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर भी बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका का मैच चल रहा है। इसी के बाद भारतीय टीम अपना मैच खेलने उतरेगी। सिडनी में मौसम लगातार करवट बदल रहा था, ऐसे में पहला मैच खत्म होने में देरी हुई है जिसकी वजह से भारत-नीदरलैंड्स का मैच भी देरी से शुरू हो रहा है।

भारतीय टीम कर रही है साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच खत्म होने का इंतजार

    Previous
    Next

    Related Posts