Saturday, 29 August 2026

ब्रिटेन ही नहीं भारतीय मूल के नेता संभाल रहे हैं इन आधा दर्जन देशों की कमान


ब्रिटेन ही नहीं भारतीय मूल के नेता संभाल रहे हैं इन आधा दर्जन देशों की कमान

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। ब्रिटेन एकमात्र ऐसा देश नहीं है जिसकी कमान एक भारतवंशी के हाथ में है और इसके अलावा छह ऐसे देश हैं जिन्हें भारतीय मूल के लोग चला रहे हैं। आइए इन देशों के बारे में जानते हैं।


पुर्तगाल 


यूरोपीय देश पुर्तगाल की कमान अभी प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के हाथ में है जो भारतीय मूल के हैं। उनके दादा गोवा के निवासी थे और गोवा के मडगांव में अभी भी उनके रिश्तेदार रहते हैं। हालांकि कोस्टा का खुद का जन्म अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में हुआ था।



मॉरीशस


हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ भी भारतीय मूल के हैं। उनके पूर्वज भारत के राज्य बिहार से संबंध रखते हैं और कुछ समय पहले अपने पिता की मृत्यु होने पर जगन्नाथ उनकी अस्थियां गंगा में बहाने के लिए वाराणसी आए थे।



सिंगापुर 


पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध सिंगापुर का नेतृत्व भी इस समय एक भारतवंशी के हाथों में है और देश की मौजूदा राष्ट्रपति हलीमा याकूब के पिता भारतीय थे। याकूब सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले वह कई अहम पदों पर रह चुकी हैं।



सुरीनाम


भले ही आपने दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम का नाम नहीं सुना हो, लेकिन भारतवंशियों ने यहां भी अपना परचम लहरा रखा है।देश के मौजूदा राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी भारतीय मूल के हैं और उनका पूर्वजों की जड़ें भारत से जुड़ी हुई थीं।



गुयाना


सूरीनाम के पड़ोसी देश गुयाना की कमान भी इस समय एक भारतवंशी के हाथों में है। देश के राष्ट्रपति इरफान अली के परिवार की जड़े भारत से जुड़ी हुई हैं और उनका 1980 में एक भारतीय-गुयानी परिवार में जन्म हुआ था। 2020 में राष्ट्रपति बनने के साथ ही गुयाना ने कई इतिहास बनाए थे।



सेशेल्स


हिंद महासागर के लगभग 115 द्वीपों से मिलकर बने सेशेल्स देश के बारे में आपने शायद ही सुना हो। लगभग एक लाख की आबादी वाले सेशेल्स के मौजूदा राष्ट्रपति वावेल रामकलावन हैं जो एक भारतवंशी हैं। रामकलावन के पूर्वजों की जड़ें बिहार के गोपालगंज से जुड़ी हुई हैं।



अमेरिका


इन देशों के अलावा दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की दूसरी सबसे ताकवतर नेता कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं। कमला की मां भारतीय थीं, वहीं उनके पिता जमैका के थे। वह अमेरिका के इतिहास की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं।


    Previous
    Next

    Related Posts