Saturday, 29 August 2026

खड़गे ने 47 सदस्यों की बनाई स्टीयरिंग कमेटी, बड़े फैसले पर लगाएगी मोहर, राजस्थान के 4 नेता भंवर जितेंद्र, हरीश, डॉ. रघु और रघुवीर मीणा शामिल


खड़गे ने  47 सदस्यों की बनाई स्टीयरिंग कमेटी, बड़े फैसले पर लगाएगी मोहर, राजस्थान के 4 नेता भंवर जितेंद्र, हरीश, डॉ. रघु और रघुवीर मीणा शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( सीडब्ल्यूसी) की  बैठक की। अपने पहले फैसले में खड़गे ने सीडब्ल्यूसी के बदले 47 सदस्यों की स्टीयरिंग कमेटी की घोषणा के।

स्टीयरिंग कमेटी में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, दिग्विजय सिंह,राजीव शुक्ला,अजय माकन के अलावा राजस्थान के भंवर जितेंद्र सिंह, डॉ, रघु शर्मा, हरीश चौधरी और रघुवीर सिंह मीणासहित 47 लोगों को शामिल किया है। हालांकि टीम में खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को जगह नहीं मिली है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी कमेटी में शामिल किया गया है। खड़गे की घोषणा के बाद अब नई स्टीयरिंग कमेटी ही पार्टी संगठन से जुड़े बड़े फैसलों पर मुहर लगाएगी। 

नई स्टीयरिंग कमेटी में शामिल लोगों कीपूरी लिस्ट नीचे देखें...

Previous
Next

Related Posts