


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही सीडब्ल्यूसी के सदस्यों, महासचिव और सभी राज्यों के प्रभारियों ने इस्तीफे सौंप दिए हैं।
अब खड़गे नए सिरे से इन पदों पर नियुक्तियां करेंगे। राजस्थान से सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह,जुबेर खान और धीरज गुर्जर ने भी राष्ट्रीय सचिव पद से नए कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है। अब संगठन में 50 प्रतिशत युवाओं को पद मिलने की संभावना बढ़ गई है। राजस्थान के नए प्रभारी कौन होंगे इसका निर्णय भी खड़गे को ही करना है। नए राष्ट्रीय महासचिव और सीडब्ल्यूसी के नए सदस्यों का चयन किया जाएगा।