Saturday, 29 August 2026

युवक की दिनदहाड़े शहर में गोली मारकर हत्या करने में मुख्य मास्टरमाइंड सहित चार बदमाश गिरफ्तार


युवक की दिनदहाड़े शहर में गोली मारकर हत्या करने में मुख्य मास्टरमाइंड सहित चार बदमाश गिरफ्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के मामा भांजा चौराहे के पास पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को बदला लेने की नीयत से दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नरेश गुर्जर सहित 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से वारदात में शामिल अन्य बदमाशों तथा घटना के अन्य बिंदुओं के बारे में पुलिस अनुसंधान कर रही है।

झालावाड एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि फायरिंग के आरोपी असलुप उर्फ काबरा ताहिर व पीयूष उर्फ छोटू जोशी निवासी नयापुरा जामा मस्जिद के पास तथा घटना के मास्टरमाइंड एवं अभियुक्तों को हथियार उपलब्ध कराने वाले दो भाइयों नरेश गुर्जर व संजू गुर्जर निवासी चंदा महाराज की पुलिया के पास नला मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में 24 अक्टूबर को मृतक युवक आरिफ बेग के पिता वाहिद बैग निवासी पीलखाना ने रिपोर्ट दी थी।

रिपोर्ट में पिता वाहिद बेग ने बताया कि उसका बेटा आरिफ बेग आज दोपहर को अपने दोस्त लवी उर्फ जुबेर की बाइक पर मामा भांजा चौराहे की तरफ गया था। दोपहर करीब 3:30 बजे असलुप व उसके साथी छोटू जोशी ने जुबेर की बाइक को रोका। जुबेर पर दो फायर करने से वह मौके से भाग गया। दोनों ने आरिफ बेग के गोली मार दी। पिता ने नरेश गुर्जर को घटना का साजिशकर्ता बताया था। जिसने चौथ वसूली के लिए इन दोनों को भेज कर हत्या करवाई थी।

घटना की गंभीरता को देख बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी तोमर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणाऔर सीओ ब्रजमोहन मीणा के सुपर विजन तथा थाना अधिकारी चंद्र ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतवाली से अलग-अलग टीम गठित की। टीम ने बदमाशों के फोटो प्राप्त कर कंट्रोल रूम को सूचना देकर सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कराई गई। कोतवाली पुलिस ने तरित कार्रवाई कर घटना के साजिशकर्ता समेत चारों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा एवं कांस्टेबल राजेश स्वामी की विशेष भूमिका रही है।



Previous
Next

Related Posts