Saturday, 29 August 2026

राजस्थान प्रभारी पद से माकन ने दिया इस्तीफा, सचिन पायलट का पक्ष लेने का लगा था आरोप


राजस्थान प्रभारी पद से माकन ने दिया इस्तीफा, सचिन पायलट का पक्ष लेने का लगा था आरोप


दिल्ली में मल्ल्किार्जुन खरगे के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालते ही कांग्रेस के सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, महासचिवों, प्रभारियों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं जिसके बाद खरगे अब नए सिरे से अपनी टीम का ऐलान करेंगे।राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मल्ल्किार्जुन खरगे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद माकन ने पद से इस्तीफा दिया है। माकन सहित सीडब्ल्यूसी के सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने भी इस्तीफे दिए हैं।


राजस्थान से सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, प्रभारी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे को इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि खरगे अब नए सिरे से इन पदों पर नियुक्तियां करेंगे।


Previous
Next

Related Posts