Saturday, 29 August 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2022: भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड से


टी20 वर्ल्ड कप 2022: भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड से


टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम  अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में कर चुकी है। टीम इंडिया ने रविवार को हुए अपने पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी। इस बड़े मुकाबले को जीतने के बाद अब टीम इंडिया के सामने एक आसान चुनौती होगी। उसे अगले मैच में नीदरलैंड्स से लोहा लेना है।


नीदरलैंड्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फर्स्ट राउंड में तीन में से दो मैच जीतकर सुपर-12 में एंट्री की लेकिन यहां उसे पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सुपर-12 राउंड में उसे बांग्लादेश ने 9 रन से रोमांचक शिकस्त दी। हालांकि इस मैच में नीदरलैंड्स के लिए कुछ सकारात्मक पहलू भी रहे। पहला तो यह कि डच गेंदबाजों ने एक टेस्ट क्रिकेट का दर्जा हासिल टीम को महज 144 रन पर रोक दिया। और दूसरा यह कि डच बल्लेबाजों भी मैच को आखिरी ओवर तक लेकर गए।


भारत और नीदरलैंड्स के बीच 27 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे मैच खेला जाएगा। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।



    Previous
    Next

    Related Posts