


गुजरात चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंदुत्व कार्ड खेला है। सीएम केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर गांधीजी के साथ भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की फोटो भी लगाने की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि अगर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर होगी और दूसरी तरफ लक्ष्मी गणेश जी की फोटो होगी तो इससे पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। पत्र लिख कर अपील करूंगा सीएम सीएम ने कहा - जब इंडोनेशिया कर सकता है, इंडोनेशिया ने भी श्री गणेश जी को चुना तो हम भी कर सकते हैं। मैं कल या परसों केंद्र को इसके लिए पत्र लिख कर अपील करूंगा। देश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के प्रयासों के अलावा हमें ईश्वर के आशीर्वाद की भी जरूरत है। प्रेसवार्ता के दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया कि उन पर हिन्दुत्व कार्ड खेलने का आरोप लग रहे हैं तो केजरीवाल ने कहा कि यह आरोप लगते रहते हैं लेकिन सच की ताकत को कोई कमजोर नहीं कर सकता है।