Saturday, 29 August 2026

गधों का मेला: हर साल आते हैं पांच हजार गधे, लाखों में बिकते हैं सलमान और शाहरुख


गधों का मेला: हर साल आते हैं पांच हजार गधे, लाखों में बिकते हैं सलमान और शाहरुख


सतना के चित्रकूट में दीपावली के दूसरे दिन इस बार भी गधों का मेला लगा। मेले में सबसे महंगे बिके गधों के नाम सलमान और शाहरुख बताए जा रहे हैं, जिसके बदले उनके मालिकों को एक लाख और 90 हजार रुपये मिले। बाकी गधे 30 हजार से 60 हजार रुपये के बीच बिके हैं।


सतना जिले की चित्रकूट नगर पंचायत इस मेले का आयोजन करती है। इस बार इस मेले में मध्यप्रदेश राजस्थान, उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से भी व्यापारी पहुंचे हैं। पांच हजार से अधिक गधे और खच्चर बेचने के लिए मेले में आए हैं। कोरोना काल के बाद गधे को खरीदने-बेचने वालों से ज्यादा भीड़ इस मेले को देखने वालों की है।


गधों की एंट्री फी 


गधों की बिक्री के लिए चार राज्यों से व्यापारी आते हैं। बोलियां लगाकर बेचे जाते हैं खच्चर। 30 रुपए प्रति खूंटा जानवर के बांधने के लिए लिया जाता है। दिवाली के दूसरे दिन चित्रकूट में एक अलग रौनक है। मंदाकिनी नदी के किनारे गधा मेले में सलमान, शाहरुख, रणबीर और ऋतिक फिल्मी स्टार के नाम वाले गधे बिकने आए हैं।


मेले का ऐतिहासिक महत्व


इस मेले की खासियत यह है कि इसकी शुरुआत मुगल शासक औरंगजेब ने कराई थी। बिहार के पशु व्यापारी मुश्ताक अहमद बताते हैं कि 15 साल से मेले में जानवरों को बेचते रहे हैं। औरंगजेब ने इसी मेले से अपनी सेना के बेड़े में गधों और खच्चरों को शामिल किया था। मुश्ताक मेले में आठ पशुओं को लेकर आए हैं। इनमें सबसे महंगा गधा सलमान है, जिसकी कीमत 1.5 लाख है।


स्टार गधों की कीमतें


  • सलमान 1 से 2 लाख रुपए 

  • शाहरुख 90 हजार रुपए 

  • ऋतिक 70  हजार रुपए 

  • रणबीर 40 हजार रुपए 

  • राजकुमार 30 हजार रुपए



    Previous
    Next

    Related Posts