Saturday, 29 August 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद संभालने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधीजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की


मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद संभालने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधीजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह अखिल भारतीय कांग्रेस के मुख्यालय पर गुरुवार को सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस का कार्यभार संभालने से पहले खड़गे राज घाट पहुंचे और गांधीजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे शांति वन, विजय घाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि और समता स्थल जा कर श्रद्धांजलि दी। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद चुनाव के नतीजों में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोट से हराया था। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले 65वें नेता हो गए हैं। वे बाबू जगजीवन राम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। 

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि ये संगठन का चुनाव है, हमारे घर का मामला है। हर कोई किसी को भी वोट देने के लिए स्वतंत्र है। लोगों ने मेरा समर्थन किया और मैं उम्मीदवार हूं। कांग्रेस जैसा विशाल संगठन चलाने के लिए गांधी परिवार का मार्गदर्शन चाहिए। अगर कोई कहता है कि उन्हें छोड़कर पार्टी को चलाया जा सकता है तो यह असंभव है।

Previous
Next

Related Posts