


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के लोगों के बीच रहेगा दीपावली का त्यौहार मनाया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने अपने कोटा निवास पर दीपावली के मौके पर अपने मतदाताओं से रामा श्यामा की और उनके कार्यक्रमों में जाकर एहसास कराया कि वे उनके जनप्रतिनिधि हैं और उनके साथ ही दीपावली का त्यौहार मना रहे हैं ।
कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र के भारी तादाद में लोग उनसे मिलने पहुंचे और दीपावली की भी शुभकामनाएं। बिरला ने भी अपने मतदाताओं से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की और मिठाइयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान दीपावली की बधाई के दौर के साथ क्षेत्र की समस्याओं और विकास के कामों पर भी लोगों से चर्चा की।