Saturday, 29 August 2026

शेखावत ने जोधपुर में, मेघवाल ने बीकानेर में जवानों के साथ और डॉ. पूनिया ने जन्मदिन पर दीपावली मिलन का रखा कार्यक्रम


शेखावत ने जोधपुर में, मेघवाल ने बीकानेर में जवानों के साथ और डॉ. पूनिया ने जन्मदिन पर दीपावली मिलन का रखा कार्यक्रम

केंद्रीय जल शक्तिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गृहक्षेत्र जोधपुर में परिवार के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ घर पर खुशियों के दीपक जलाए। छत की डोलियों-मुंडेरों पर खुद अपने हाथ से एक-एक कर दीपक जोड़े।  जल शक्ति मंत्री शेखावत ने ट्वीट किया- 'अंतरतम का नेह निचोड़ें, बुझी हुई बाती सुलगाएं। आओ फिर से दीया जलाएं।'

मेघवाल ने बीएसएफ जवानों के साथ दीपावली मनाई

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में बीएसएफ मुख्यलय कैम्पस में हुए दीपावली समारोह में जवानों के साथ दीपावली मनाई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों का मुंह मीठा करवाकर दीपावली की बधाई दी। अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में अपने निवास पर पत्नी के साथ दीपावली की पूजा-अर्चना कर दीए जलाए। उन्होंने खुदके घर की मुंडेरों पर जलते हुए दीपक रखकर सजाए।

राठौड़ ने चूरू में दीपावली मनाई

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने चूरू में दीपावली मनाई। उन्होंने परिवार के साथ मौजूद रहकर चूरू के मुख्य बाजार में व्यापारियों और दुकानदारों से रामा-श्यामा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूनिया ने ट्वीट कर कहा- मां लक्ष्मी की असीम कृपा आप सभी पर रहे और मेरे प्रति आपका यह अटूट विश्वास, स्नेह और अपने अपनत्व भाव हमेशा बना रहे। चूरू आवास पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कटारिया ने उदयपुर में सफाईकर्मियों का किया सम्मान

प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया ने भी उदयपुर में अपने निवास पर दीपावली पूजन किया। इससे पहले उन्होंने दीपावली के अवसर पर शहर को स्वच्छ बनाने वाले सफाईकर्मियों का सम्मान किया।

राठौड़ ने चूरू में दीपावली मनाई

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने चूरू में दीपावली मनाई। उन्होंने परिवार के साथ मौजूद रहकर चूरू के मुख्य बाजार में व्यापारियों और दुकानदारों से रामा-श्यामा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। चूरू आवास पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Previous
Next

Related Posts