Saturday, 29 August 2026

मेघालय-मिजोरम सहित 4 राज्यों में सितरंग तूफान को लेकर रेड अलर्ट, असम-बंगाल में तेज बारिश शुरू


मेघालय-मिजोरम सहित 4 राज्यों में सितरंग तूफान को लेकर रेड अलर्ट, असम-बंगाल में तेज बारिश शुरू

बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद साइक्लोन सितरंग ने भारत में प्रवेश कर चुका है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा चारों राज्यों में सतर्क रहने को कहा है। इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 

त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, और नागालैंड में 100 से 110 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं और पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और असम के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मंगलवार को गुवाहाटी में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है। इससे पहले सोमवार को सितरंग ने बांग्लादेश में भारी तबाही मचाई। साइक्लोन के कारण वहां 11 लोगों की मौत हो गई। 

मौसम विभाग के अनुसार बांग्लादेश में सितरंग अब डिप्रेशन में बदल गया है। यानी वहां साइक्लोन अब कमजोर पड़ने लगा है। सितरंग ने 25 अक्टूबर की सुबह तिनकोना द्वीप और बारिसल के पास सैंडविच के बीच बांग्लादेश तट को पार किया। 24 अक्टूबर की रात साइक्लोन का केंद्र 11.30 बजे ढाका से करीब 40 किलोमीटर पूर्व में तटीय बांग्लादेश पर था।

असम में सोमवार सुबह चक्रवाती तूफान सितरंग का असर महसूस किया गया। यहां राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। इनमें असम के करीमगंज, कछार, हैलाकांडी और दीमा हसाओ जिले शामिल थे। मौसम विभाग से अनुसार सोमवार को तड़के 3.17 बजे सितरंग पश्चिम बंगाल में सागर द्वीप से 520 किमी दक्षिण और बांग्लादेश में बारिसल से 670 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था।



    Previous
    Next

    Related Posts