Saturday, 29 August 2026

टोंक से विष्णु शर्मा व बडोलिया पहुंचे जयपुर,भाजपा कार्यालय में डॉ. पूनिया और चंद्रशेखर को दी दीपावली की शुभकामनाएं


 टोंक से विष्णु शर्मा व बडोलिया पहुंचे जयपुर,भाजपा कार्यालय में डॉ. पूनिया और चंद्रशेखर को  दी दीपावली की शुभकामनाएं

दीपावली पर बधाई देने वालो का भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। दीपावली के दिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया,संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिला करके बधाई दी। कार्यकर्ताओ से दोनों पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए कहा कि यह दीपावली भाजपा कार्यकर्ताओं ही नही बल्कि प्रदेश की जनता के लिए खास है क्योंकि आज से ही अब अगली भाजपा सरकार की सत्ता वापसी के दीपक राजस्थान में जगमगाएंगे।


उन्होंने कार्यकर्ताओ से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने क़ा आव्हान किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे टोंक के जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,सहित कई कार्यकर्ताओ ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ.पूनिया और चंद्रशेखर को दीपावली की बधाई देते हुए परसा भेंट किया साथ ही भगवान श्री राम नाम का दुप्पटा पहनाकर व् मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाये दी। साथ में जयपुर जिला सहप्रभारी नरेश बंसल, जिला महामंत्री प्रभु  बडोलिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे।


उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं टिकट को लेकर भाजपा कार्यालय इन दिनों प्रमुख केंद्र बना हुआ है विशेष रूप से दीपावली पर बधाई के जरिये पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ इस बात का साफ संकेत है।



    Previous
    Next

    Related Posts