Saturday, 29 August 2026

बेरोजगारों ने अहमदाबाद में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर दीपावली के मौके पर किया सत्याग्रह, सीएम गहलोत तानाशाही छोड़ करें मांग पूरी


बेरोजगारों ने अहमदाबाद में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर दीपावली के मौके पर किया सत्याग्रह, सीएम गहलोत  तानाशाही छोड़ करें मांग पूरी

राजस्थान के बेरोजगारों विभिन्न मांगों को लेकर अहमदाबाद में 23 दिन से सत्याग्रह जारी रहा। दीपावली के मौके पर कांग्रेस सरकार की तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को लेकर भूखे रहकर गुजरात कांग्रेस कार्यालय के बाहर काली दिवाली बनाई और लेटकर सत्याग्रह किया। 

राजस्थान बेरोजगार युवक संघ के संयोज उपेन यादव ने बताया कि 23 दिन से 11 सूत्री मांगों को लेकर गुजरात में राजस्थान के युवा आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या उसका कोई प्रतिनिधि बेरोजगारों से बातचीत के लिए नहीं गया है और ना ही कोई संदेश भेजा गया है। दांडी यात्रा से शुरू आंदोलन अब गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर धरने प्रदर्शन के साथ जारी है। दीपावली के मौके पर सभी बेरोजगार युवकों ने प्रदेश कार्यालय के बाहर सत्याग्रह किया और अपनी 11 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हठधर्मिता छोड़ते हुए बातचीत का रास्ता निकालने की मांग की।



    Previous
    Next

    Related Posts