


भारत में कितने बजे शुरू होगा सूर्य ग्रहण ?
सूर्य ग्रहण की तिथि:25 अक्टूबर 2022
सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार) : 16:22 से 17:42 तक
सूर्य ग्रहण की समय अवधि:1 घंटे 19 मिनट
लक्ष्मी पूजन के बाद दूसरे दिन सूर्योदय से पहले ही लक्ष्मीजी का पाटा उठाना होगा। तड़के 4.15 बजे सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा । ऐसे में इससे पहले ही लक्ष्मी पूजन का पाटा उठाना होगा।
ज्योतिष के विशेषज्ञों का कहना है कि सूतक के दौरान सभी चीजे अपवित्र हो जाती है। ऐसे में इस बार लक्ष्मी पूजन का पाटा और पूजन सामग्री का विसर्जन सूर्य ग्रहण के सूतक से पहले 25 अक्टूबर को तड़के 4.15 के पहले उठा लेना चाहिए। सूतक के दौरान लक्ष्मी पूजन के प्रसाद, धान्य व कपड़े आदि पूजन की सामग्री अपवित्र हो जाएगी।
ज्योतिष के विशेषज्ञों का कहना है कि लोक परंपरा के अनुसार लक्ष्मी पूजन का पाटा कुछ लोग दूसरे दिन उठाते है तो कुछ लोग भैयादूज पूजने के बाद लक्ष्मीजी का पाटा उठाते है। हालांकि इस बार दिवाली पूजन के दूसरे दिन 25 अक्टूबर को खण्डग्रास सूर्यग्रहण होने से दूसरे दिन सूर्य ग्रहण के सूतक से पहले ही लक्ष्मीजी का पाटा उठाना पड़ेगा।
दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई वर्षो बाद पड़ रहा है। एक गणना के अनुसार पिछले 1300 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देने से इसका सूतक काल मान्य होगा। जिसके कारण ग्रहण से संबंधित धार्मिक मान्यताएं का पालन किया जाएगा।
2 of
दिखेगा सूर्य ग्रहण- दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख।
कुछ समय के लिए दिखेगा सूर्य ग्रहण-दक्षिण भारत के हिस्से जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक,मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल।
नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण:देश के पूर्वी भागों में असम,अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड ।