Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर दी शुभकामनाएं


 सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

सीएम गहलोत ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। दीपावली का उत्सव पारम्परिक रूप से जिस उत्साह से मनाया जाता है, कोरोनाकाल के कारण हम लोग उससे वंचित रहे। इस बार लोगों में बहुत उत्साह और  उमंग है।

सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे इस पुनीत अवसर पर सामाजिक समरसता, सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ दीन-दुखी लोगों के जीवन में उजाला भरने का संकल्प लें।



Previous
Next

Related Posts