Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी ने कारगिल में जवानों के साथ बनाई दीपावली


  पीएम मोदी ने कारगिल में जवानों के साथ बनाई दीपावली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कारगिल में जवानों के साथ दिवाली मनाई।  पीएम मोदी ने जवानों  से कहा कि मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं।  

उन्होंने कहा कि मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है। शौर्य की अप्रतिम गाथाओं के साथ ही हमारी परंपरा, मधुरता और मिठास भी अहम है। इसलिए भारत अपने त्योहारों को प्रेम के साथ मनाता है। पूरी दुनिया को उसमें शामिल करके मनाता है।

मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। वर्ष 2014 में पहली बार उन्होंने सियाचिन में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। यह 9वां साल है जब दिवाली पर  पीएम मोदी जवानों के बीच पहुंचे हैं।



Previous
Next

Related Posts