


शासन सचिवालय के परिसर में स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में आयोजित धन्वंतरी आरोग्य सप्ताह का शुक्रवार को समापन हुआ।
समापन समारोह के अवसर पर धन्वंतरी पूजन किया गया और प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गयी। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग की शासन सचिव श्रीमती विनीता श्रीवास्तव एवं उपशासन सचिव भगवत सिंह उपस्थित थे। साथ ही सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।