Saturday, 29 August 2026

एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे : मोदी


एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे :  मोदी

पीएम  मोदी ने कहा कि एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे देश के धार्मिक स्थलों का विकास पीछे छूट गया। 

उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर पिछले आठ साल में हमने धार्मिक स्थानों के विकास के काम को आगे रखा है। अब धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है। इससे श्रद्धालुओं को वहां पर सुविधाएं प्राप्त  हो रही है।

रविवार को भगवान श्रीराम की अयोध्या में 37 घाटों पर 15 लाख 76 हजार दीये जलाने का नया रिकॉर्ड बना और पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने सरयू की पूजा करके आरती उतारी। उन्होंने राम की पैड़ी पर लेजर शो के माध्यम से हुई राम कथा देखी। इसके बाद डिजिटल आतिशबाजी का नजारा लिया। इससे पहले पीएम  मोदी ने रामलला के दर्शन किए। भगवान राम का तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया। पूरे शहर के मंदिरों की बात करें तो करीब 50 लाख दिये जलाए गए हैं।

    Previous
    Next

    Related Posts