Saturday, 29 August 2026

एमआई रोड : रात 11 बजे के बाद शुरू होगा ट्रैफिक, जेएलएन पर नहीं होगी पार्किंग


एमआई रोड : रात 11 बजे के बाद शुरू होगा ट्रैफिक, जेएलएन पर नहीं होगी पार्किंग

दिवाली पर रोशनी देखने के लिए आने वाली भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने पुराने शहर के अलावा मानसरोवर, गौरव टावर, वैशाली नगर, राजापार्क, विद्याधर नगर और वैशाली नगर में भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। 

एमआई रोड पर पहले रात के 9 बजे के बाद ट्रैफिक खोला जाता था, वहां अब रात 11 बजे के बाद राहत दी जाएगी। ट्रैफिक डीसीपी प्रहलाद कृष्णिया ने बताया इन स्थानों पर तीन दिन तक ट्रैफिक की विशेष व्यवस्था रहेगी। शहर के प्रमुख चौराहों और जगहों पर रूट बताने वाले साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

राजापार्क : वाहन गोविंद मार्ग रमाडा होटल के दोनों तरफ से बेकरी वाली गली से एंट्री कर पंचवटी सर्किल, हनुमान ढाबा, विजय पथ से शांति पथ पर सकेंगे। एलबीएस कॉलेज की ओर के वाहन एसी मार्केट से हनुमान ढाबा, विजय पथ जाएंगे। जवाहर नगर से आने वाले वाहन रामगली नंबर 3 से पंचवटी सर्किल, हनुमान ढाबा, विजय पथ की तरफ जा सकेंगे। हनुमान ढाबा और परनामी मंदिर से वाहन गोविंद मार्ग पर आएंगे। तुलसी सर्किल शांति पथ से गोविंद मार्ग एवं विजय पथ से पंचवटी सर्किल और हनुमान ढाबा से एसी मार्केट की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

गौरव टॉवर : जेएलएन मार्ग पर फ्लाईओवर से गौरव टावर की ओर जाने वाले वाहन को मंदिर मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा। डी ब्लॉक से गौरव टावर जाने वाले वाहन रेलवे लाइन के साथ-साथ मालवीय नगर फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न कर आनंदम् फोर्ट के सामने से गौरव टावर जा सकेंगे।

वैशाली नगर : वैशाली नगर, आम्रपाली बाजारों में रोशनी देखने आने वाले वाहन चालक सामुदायिक भवन, वैशाली नगर, अमर जैन अस्पताल, नेशनल हैण्डलूम के पास जेडीए की पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकेंगे।

मानसरोवर: मानसरोवर में मिनी बस, लो फ्लोर बसों को आवश्यकतानुसार भृगुपथ, एसएफएस चौराहे से डायवर्ट कर समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा।




    Previous
    Next

    Related Posts