Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत की तबीयत ठीक नहीं, जोधपुर का दौरा किया रद्द


 सीएम गहलोत की तबीयत ठीक नहीं, जोधपुर का दौरा किया रद्द

दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रविवार को प्रस्तावित दो दिवसीय जोधपुर दौरा अचानक रद्द कर दिया है। सीएम गहलोत की तबीयत ठीक नहीं होने के हवाला देते हुए दौरा रद्द करने की बात कही गई है। सीएमआर में तैनात अधिकारियों ने भी सीएम गहलोत के जोधपुर दौरे के रद्द किए जाने की पुष्टि की है।

सीएम गहलोत अब अपने सरकारी निवास पर अआराम कर रहे हैं। सीएम गहलोत को रविवार दोपहर 2 बजे दो दिवसीय जोधपुर दौरे के लिए रवाना होना था, जहां सीएम गहलोत को जोधपुर गैस हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने के साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करने की थी, सीएम गहलोत का सोमवार को शाम चार बजे जोधपुर से जयपुर लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब मुख्यमंत्री का दौरा टल गया है। बताया जाता है कि अब सीएम गहलोत दीपावली पर्व के बाद जोधपुर जिले के दौरे पर जाएंगे।




    Previous
    Next

    Related Posts