


राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को राजभवन में एक अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई एवं उपहार वितरित किए। उन्होंने दीप पर्व को उजास का संवाहक बताते हुए सर्वत्र ज्ञान के उजियारे का आह्वान किया।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। इस अवसर पर उन्होंने राजभवन में कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को एक परिवार बताते हुए सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार एवं प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारीगण मौजूद थे।