Saturday, 29 August 2026

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राजस्थान का पंछी डिजिटल वेबसाइट के प्रमुख श्याम सुंदर शर्मा के गृह प्रवेश पर दी शुभकामनाएं


पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राजस्थान का पंछी डिजिटल वेबसाइट के प्रमुख श्याम सुंदर शर्मा के गृह प्रवेश पर दी शुभकामनाएं

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने शुक्रवार को मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी में  वरिष्ठ पत्रकार और राजस्थान  का पंछी  डिजिटल वेबसाइट के प्रमुख श्याम सुंदर शर्मा के नवनिर्मित निवास के गृह प्रवेश के मौके पर पहुंचे और उन्होंने रामायण पाठ में हिस्सा लिया । उन्होंने इस मौके पर शुभकामनाएं प्रेषित की और रामायण की पूजा की।

इस मौके पर कांग्रेस के नेता सुरेश चौधरी, जगदीश वर्मा, सुरेश मिश्रा,सुशील आसोपा बालेंदु शेखावत, शिक्षा अधिकारी केदार शर्मा, एडवोकेट रविंद्र कुमार शर्मा, तपिश सारस्वत सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन, कानाराम कड़वा और नरेंद्र  सर्वोदय ने भी पायलट से बातचीत की और उन्हें पत्रकार कॉलोनी में आने के लिए आभार प्रकट किया ।



    Previous
    Next

    Related Posts