Saturday, 29 August 2026

राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में नवनियुक्त सदस्यों को कराया कार्य ग्रहण, वरिष्ठ नागरिक अधिकार दिलाने के लिए सजग रहने का लिया संकल्प


 राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड की पहली बैठक में नवनियुक्त सदस्यों को कराया कार्य ग्रहण, वरिष्ठ नागरिक अधिकार दिलाने के लिए सजग रहने का लिया संकल्प

राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में सदस्य श्रीमती माया सुवालका, के आर मेघवाल, चुन्नी लाल कप्तान ने बुधवार को सदस्य पद पर राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड में कार्यग्रहण किया। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश टंडन, बोर्ड सदस्य आत्माराम गोयल, प्रतापसिंह राजपुरोहित, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। बोर्ड अध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत ने सभी नव मनोनीत सदस्यगणों का स्वागत किया और सभी सदस्यों के साथ में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति सजग  और हितकारी कदम उठाने की प्रतिबद्धता जाहिर की। 

बोर्ड सदस्य श्रीमती माया सुवालका का स्वागत कलाल समाज द्वारा भी किया गया। जिसमें महेन्द्र मीणा पूर्व विधायक,  जगदीश प्रसाद बैरवा कांग्रेस कार्यकर्त्ता  प्रकाश शर्मा,  कन्हैयालाल  पारेता अध्यक्ष राजस्थान कलाल महासभा,उत्तम चंद चौधरी, कमल जायसवाल, गोविन्द जायसवाल, राजपाल जयसवाल और राकेश सेठी उपस्थित रहें। बैठक में सचिव  प्रकाश सिंह निर्वाण द्वारा विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी और कार्मिक भी उपस्थित रहें ।



    Previous
    Next

    Related Posts