


राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष जस्टिस एचआर कुड़ी होंगे।
पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल,श्रीमती सुनीता भाटी एवं अजीत दर्द को समिति का सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार कानून एवं व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक हवा सिंह घुमरिया समिति के सदस्य-सचिव होंगे।संयुक्त शासन सचिव, पुलिस जगवीर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। साथ ही इन्हें विभाग के आदेश के अनुसार निर्धारित मानदेय एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।