Saturday, 29 August 2026

राजस्थान पुलिस के जवानों ने अश्व ब्रेवरी शो में किया बेहतर प्रदर्शन


राजस्थान पुलिस के जवानों ने अश्व ब्रेवरी शो में किया बेहतर प्रदर्शन

पुलिस लाईन मैदान में बुधवार को राजस्थान पुलिस के द्वारा अश्व ब्रेवरी शो आयोजित किया गया। अजमेर जिला पुलिस अश्वशाला प्रभारी रूप सिंह के नेतृत्व में घुडसवारों की टीम ने अनुराधा, गजराज, तुषार, अरोमा, लैला, पेज और बोल्ट के साथ प्रदर्शन किया। 

भीलवाड़ा टीम का नेतृत्व कंवरपाल सिंह ने किया। टीम में घुडसवारों का साथ प्रियंका, दीक्षा, चिराग ने दिया। वहीं राजस्थान पुलिस अकादमी से मंगेज सिंह के नेतृत्व में चेल्सी, बटरफ्लाई, अनामिका के साथ घुड़सवारों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। इस मौके पर नवनिर्मित राइडिग स्कूल का उद्वाटन किया गया।

समारोह में जिला सत्र न्यायाधीश मदन लाल भाटी, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, अजमेर रेंज आईजी रूपेंद्र सिंह, जिला कलक्टर अशंदीप, एसपी चुनाराम जाट, जीआरपी एसपी प्रदीप मोहन शर्मा , नवज्योति के संपादक दीनबंधु चौधरी सहित कई गणमान्य  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




Previous
Next

Related Posts