Saturday, 29 August 2026

नगर परिषद के पुराने हॉल में लगी आग, पुराना रिकॉर्ड जला


नगर परिषद के पुराने हॉल में लगी आग, पुराना रिकॉर्ड जला

सीकर के सालासर रोड पर स्थित पुरानी नगर परिषद के मीटिंग हॉल में मंगलवार रात्रि को 2:00 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग में पुराना काफी रिकॉर्ड जल गया है। 2 घंटे के प्रयास के बाद दमकल ने सीकर के सालासर रोड पर स्थित पुरानी नगर परिषद आग पर काबू पाया। 

नगर परिषद के अध्यक्ष जीवन खान  ने  मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी है । पुराना रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है और कुछ बचा है उसे संभाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच कराई जाएगी कि आखिर किसकी गलती से या शार्ट सर्किट हुआ है।




    Previous
    Next

    Related Posts