

राज्य सरकार ने भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र के ग्राम पसोपा के चौरासी कोस ब्रज परिक्रमा मार्ग में स्थित प्राचीन आदिबद्रीनाथ मंदिर के आस पास स्थित गंगोत्री, यमनोत्री, हर की पेड़ी और पशुपतिनाथ मंदिर के निकट स्थित तीर्थ पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 8 करोड़ 46 लाख रूपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
प्राचीन तीर्थ स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न विकास कार्य करवाये जाएंगे। साथ ही इन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए सड़क, पार्किंग, स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए जाएगे। इसके अलावा यहां के धार्मिक स्थलों को भव्य और नया रूप दिया जाएगा।