


कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को करीब सात हजार वोट से चुनाव हरा दिया है।
खड़गे को 7 हजार 897 वोट मिले। वहीं शशि थरूर को एक हजार 72 वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए।