


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 65 वे अध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना बुधवार को आईसीसी के मुख्यालय पर प्रातः काल 10:00 बजे शुरू हो गई। दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित हो जाने की संभावना है। अध्यक्ष पद के लिए मलिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। लेकिन यह स्पष्ट है कि मलिकार्जुन खरगे अच्छे मतों से जीतेंगे।
मतगणना का काम चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री की देखरेख में की जा रही है। मत मतपेटियों को कांग्रेस मुख्यालय के भीतर बने स्ट्रॉन्ग रूम में ररखी हुई है। मतगणना से पहले मत पेटियां का जायजा लिया गया। दोपहर तीन से चार बजे के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना है। अध्यक्ष पद की जीत के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अब तक साल 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। कांग्रेस के करीब 9900 डेलीगेट्स पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान किया है। कांग्रेस मुख्यालय सहित करीब 68 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की गई।