Saturday, 29 August 2026

पायलट ने दिल्ली कैंट में सिख रेजिमेंट की यूनिट में पहुंचकर कुछ समय दी ड्यूटी


 पायलट ने दिल्ली कैंट में सिख रेजिमेंट की यूनिट में पहुंचकर कुछ समय दी ड्यूटी

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट राजनीतिक विवाद  के बावजूद मंगलवार को दिल्ली में आर्मी कैंट में नजर आए। कैप्टन  के यूनिफॉर्म में पहुंचे सचिन पायलट ने दिल्ली कैंट में सिख रेजिमेंट की यूनिट में पहुंचकर कुछ समय ड्यूटी दी। उन्होंने  रेजिमेंट के  अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की और कामकाज के बारे में चर्चा की। पायलट को 124 सिख रेजिमेंट अलॉट है।

पायलट दिल्ली दौरे के समय साल में कई बार अपनी यूनिट में जाते हैं और बैठकों में शामिल होते हैं। मंगलवार को भी इसी सिलसिले में पायलट अपनी यूनिट में गए थे। सचिन पायलट ने सिंतबर 2012 में केंद्रीय  संचार राज्यमंत्री रहते हुए टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर जॉइन किया था। पिछले साल दिसंबर में ही पायलट को कैप्टन के पद पर प्रमोशन मिला था।




Previous
Next

Related Posts