


राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा में पारित विभिन्न विधेयकों को अपनी अनुमति प्रदान की है।
राज्यपाल मिश्र ने विधानसभा के सप्तम सत्र में 21 सितम्बर 2022 को पुनः पारित राजस्थान अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक 2020 को अनुमति प्रदान की है। इसी तरह 20 सितम्बर 2022 को राज्य विधानसभा में पारित राजस्थान विधानसभा (अधिकारियों तथा सदस्यों की परिलब्धियां और पेंशन) (संशोधन) विधेयक 2022 तथा इसी दिन पारित एक और विधेयक राजस्थान सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक 2022 को भी अनुमति प्रदान की है।