


कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा देशभर में इन दिनों चरम पर है। कन्याकुमारी से 7 सितंबर से शुरू हुई यात्रा की लोकप्रियता हर दिन एक नई इबादत लिख रही है। यात्रा का कारवा जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है लोगों का हुजूम व प्यार भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में देशभर के करीब 120 लोग भारत यात्री के रूप में साथ मौजूद है। यात्रा की शुरुआत से ही राहुल गांधी के साथ साथ सभी भारत यात्रियों का जोश देखते ही बन रहा है। राहुल गांधी खुद भी यात्रा में साथ चल रहे सभी भारत यात्रियों का समय समय पर हौसला अफजाही कर हौसला बढ़ा रहे है साथ ही बारी बारी सभी यात्रियों को अपने साथ लेकर यात्रा में आगे बढ़ रहे है।
राहुल गांधी के साथ भारत यात्री के रूप में राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा भी भारत यात्री के रूप में साथ चल रहे है। राहुल गांधी के साथ यात्रा में सीताराम लाम्बा को भी चलने का मौका मिला। इस दौरान राहुल गांधी ने लाम्बा से विभिन्न मुद्दों पर लंबी चर्चा की। राहुल गांधी ने लाम्बा से सबसे पहले पूछा कि यात्रा का अभी तक का उनका अनुभव कैसा है, किसी प्रकार की कोई तकलीफ तो तुम्हें नहीं हो रही है, पैरों में दर्द? छाले? जो कि पैदल चलने के दौरान अमूमन होते हैं इस पर लाम्बा ने कहा कि यात्रा के शुरुआती दिनों में 10-15 दिन तक पैरों में छाले सहित तकलीफ थी लेकिन यह सब चीजें कोई मायने नहीं रखती, जिस उद्देश्य के साथ देश को जोड़ने के लिए आपके साथ चल रहे हैं उसमें दर्द और छाले कोई मायने नहीं रखते लाम्बा के इस जवाब पर राहुल गांधी मुस्कुराए।
राहुल गांधी ने इस दौरान सहृदयता से लाम्बा के परिवार जनों की कुशलक्षेम पूछी लाम्बा से पूछा कि परिवार में सभी कैसे हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने लाम्बा से उनके कार्य के बारे में पूछा कि कैसा चल रहा है इस पर लाम्बा ने जवाब देते हुए कहा कि अभी 6 महीने पहले ही राजस्थान युवा बोर्ड का अध्यक्ष मुझे बनाया गया, राज्य मंत्री का मुझे दर्जा मिला। मेरे कई साथियों ने मुझसे कहा कि अभी अभी मंत्री बने हो इतना सब कुछ छोड़कर ऐसे कौन जाता है इस पर लाम्बा ने कहा कि राहुल गांधी जी चल रहे हैं और देश को जोड़ने की बात है तो यह पद मेरे लिए मायने नहीं रखता राहुल जी के साथ चलना मेरे लिए ज्यादा मायने रखता है इस पर राहुल गांधी ने लाम्बा से कहा कि यह अच्छा किया अब हमें साथ ही चलना है।
राजस्थान में चल रहे राजनीतिक परिदृश्य पर भी राहुल गांधी ने लाम्बा से पूछा कि कैसा चल रहा है? आने वाले चुनाव में क्या होगा? इस पर लाम्बा ने कहा कि निश्चित तौर पर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार फिर से प्रदेश में बनायेंगे इस पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। राहुल गांधी के साथ हुई बातचीत व भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सीताराम लाम्बा ने कहा कि यह मेरे लिए एक अलग प्रकार की सुखद अनुभूति है यात्रा में बीत रहे ये दिन मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक है।