Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी की सरकार ने महिलाओ और बालिकाओं के कल्याण की योजनाएं की शुरू : डॉ.सतीश पूनिया


पीएम मोदी की सरकार ने महिलाओ और बालिकाओं के कल्याण की योजनाएं की शुरू :   डॉ.सतीश पूनिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने  कहा है कि दुनिया मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने महिलाओं, बालिकाओं सहित सभी के कल्याण की योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण हो या धारा 370 का मामला इनका समाधान मोदीजी की ही देन है। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना से बालिकाओ को सम्बल मिलेगा।

डॉ. पूनिया एक निजी कार्यक्रम में राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लेने से नही चुके वही डॉ.पूनिया  ने निजी  कार्यक्रम को एक शो में दो फिल्म की संज्ञा तक दे डाली। इतना ही नही डॉ.पूनिया के समर्थन में नारेबाजी एव शान में मंच से दी जा थी उपमाओं को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से यहां तक कह दिया कि में तो सिर्फ सांसद को जन्म दिन की बधाई देने आया हूँ, जो भाजपाईयों में चर्चा का विषय है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.पूनिया के टोंक आगमन पर वही पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता  सहित जनसंघ के नेताओ ने काला बाबा चौराहे पर डॉ.पूनिया को छत्रपति शिवाजी की तस्वीर,गदा एवं तलवार भेंट की,पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने भी प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया का पुराने बस स्टैंड पर साफा पहना करके स्वागत किया।इस अवसर पर पहले सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने एक 5100 कन्याओं को सुकन्या  योजना से जोड़ने का ऐलान किया गया। इसी के साथ जिला अध्यक्ष राजेंद्र  पराना ने घोषणा की थी टोंक  जिले मैं 11 हजार कन्याओं को सुकन्या योजना से जोड़ा जाएगा ।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,नरेश बंसल,पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, बेनी प्रसाद जैन, नीलिमा सिंह आमेरा ,महेंद्र सिंह सिरोठा,अंजली गुप्ता,लोकेश गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई भाजपाईयों ने स्वागत किया जहां भाजपा जिला संगठन की तरफ से गदा भेंट की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.पूनिया  ने जैन नसिया पुरानी टोंक में भाजपा सांसद के जन्म दिन में केक भी काटा। साथ ही उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 11 बालिकाओं को बेक डायरी भी वितरित की।

 

Previous
Next

Related Posts