Saturday, 29 August 2026

हाईकोर्ट ने आरसीए चुनाव प्रक्रिया पर 14 नवंबर तक रोक जारी, दौसा जिला संघ से मांगा जवाब


हाईकोर्ट ने आरसीए चुनाव प्रक्रिया पर 14 नवंबर तक रोक जारी, दौसा जिला संघ से मांगा जवाब

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने आरसीए इस मामले को लेकर 14 नवंबर को आगामी सुनवाई की तारीख निश्चित की है। इसी के साथ चुनाव पर भी 14 नवंबर तक रोक जारी रहेगी। जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल ने दौसा जिला संघ से जवाब मांगते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक जारी रखने के आदेश दिए। 

नागौर जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। हमें न्याय प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है। लेकिन जब तक आरसीए के संविधान में संशोधन नहीं होगा। हम किसी भी सूरत में चुनाव नहीं होने देंगे।

हाईकोर्ट में नागौर, श्रीगंगानगर, दौसा और अलवर क्रिकेट जिला संघों ने याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया कि सेवानिवृत्त आईएएसअधिकारी रामलुभाया को राज्य सरकार ने लाभ का पद दिया है। ऐसे में उन्होंने चुनाव अधिकारी की निष्पक्षता पर याचिका में सवाल उठाए। याचिका में कहा गया कि रामलुभाया चुनावों में सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को फायदा पहुंचाएंगे। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव अधिकारी बनाए जाने तक चुनाव स्थगित किए जाने चाहिए। इस पर अदालत ने चुनाव से ठीक एक दिन पहले 29 सितंबर को चुनाव स्थगित करने का आदेश दिया। इसके बाद हुई सुनवाई में रोक को 14 नवंबर तक बढ़ा दिया  है।

 



    Previous
    Next

    Related Posts