


टोंक-सवाईमाधोपुर भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की तरफ से आयोजित निजी जन्मदिन कार्यक्रम में मंगलवार को भाजपा में गुटबाजी दिखाई दी। इतना ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया के टोंक आगमन को लेकर घण्टाघर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम सहित अन्य जौनापुरिया समर्थको के स्वागत बेनर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोटो गायब था जो चर्चा का विषय बना हुआ है। एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के बावजूद वसुंधरा राजे का फ़ोटो गायब होना आपसी गुटबाजी को इंगित करता है।
टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया जिन्होंने पिछली बार वसुंधरा राजे के जन्म दिन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। लेकिन मंगलवार को टोंक में खुद के जन्म दिन कार्यक्रम में वसुंधरा राजे की उपेक्षा करके डॉ. पूनिया के होर्डिंग्स लगाना साफ संकेत है कि आगामी लोकसभा चुनाव में डॉ.पूनिया से राजनीतिक फायदा उठाना है।
सांसद जौनापुरिया का एक दम पाला बदलना कार्यकर्ताओ को समझ मे नही आ रहा कि माजरा क्या है। इतना ही नही डॉक्टरपूनिया के 11बजे तक टोंक पहुंचना था लेकिन 2 बजे तक नही पहुंचे जिसका कारण अभी तक कार्यकर्ताओ की भीड़ नही जुटना बताया जा रहा है। वही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया की तरफ से अपने जन्मदिन के तहत राज्य में बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलवाए जाने वाले अभियान को भी सांसद ने हाई जेक किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ भाजपाई कार्यकर्ता सांसद के कार्यक्रम को निजी बताते हुए दूरियां बनाए रखी।इतना ही नही कार्यकर्ता असमंजस में कई वह किसके साथ जाए किसके साथ नही क्योंकि टोंक जिले में भी भाजपा गुटबाजी व्याप्त है ऐसे हालातो में कार्यकर्ताओं के समक्ष इधर कुंआ तो उधर खाई वाली कहावत बनी हुई है।वही भाजपा संगठन के मंच से दिनभर पूनिया के समर्थन मे गीतों की केसीटे बजती रही जिससे चुनावी माहौल नजर आया।