सांगानेर में आजकल सियासती प्रदर्शनों ने बुद्धिजीवियों को हँसने का एक अनोखा मौका दे दिया है। खुद पूर्व में महापौर रहे सांगानेर विधायक अशोक लाहौटी अपने ही नगर निगम भाजपा बोर्डऔर महापौर के खिलाफ कभी कीचड़ का टैंकर लेकर तो कभी कचरे का ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन के लिए निकल पड़ते है। जबकि वे खुद विधायक है और ज्यादातर पार्षद भी भाजपा से , निगम में बोर्ड के सारे चैयरमेन सभी भाजपा से ही है तो कैसा प्रदर्शन ?

सांगानेर विधायक लाहौटी के नगर निगम पर धरने प्रदर्शन पर सांगानेर से कोंग्रेस के प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज ने इसको चुनावी नौटंकी बताया है , भारद्वाज ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सांगानेर से भाजपा विधायक की नौटंकी शुरु होने लगी है , चार साल तक विधायक क्षेत्र से ग़ायब रहे , कोई विकास कार्य करवाया हो तो बाताओ ? वो नगर निगम ग्रेटर में भाजपा के बोर्ड के खिलाफ ही प्रदर्शन कर रहे हैँ।
जबकि खुद् ने मेयर रहते हुए सांगानेर में कुछ भी विकास कार्य नहीं करवाए और उल्टा बीवीजी जैसी नकारा कंपनी को जयपुर में लेकर आ गए और अभी विधायक रहते हुए अपने विधायक कोष से कुछ भी काम नहीं करवाए हैँ अब जैसे ही जनता ने हिसाब मांगना शुरु किया तो नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर किराए के बदबूदार वाहनों को ले जाकर जनता को परेशान करने का काम कर रहे हैँ विधायक जी की नौटंकी को अब सांगानेर की जनता समझ चुकी है। अब इनकी नौटंकी का जवाब इनको जनता देगी ।
सांगानेर विधायक ही सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करने वाली बीवीजी कंपनी को नगर निगम जयपुर में लाये थे व उसके साथ मिलकर पूर्व मेयर और संघ के भी बड़े पदाधिकारियों को खिलाफ षड़यंत्र रच चुके हैँ और अब भाजपा की हि महापौर के खिलाफ धरने प्रदर्शन कर के जनता के सामने नौटंकी कर रहे हैँ नगर निगम हेरिटेज मे कोंग्रेस का बोर्ड है वहां जनता को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है लेकिन यहाँ भाजपा के बोर्ड की अनियमितताओं से खुद भाजपा के पार्षद और विधायक भी परेशान हो रहे हैँ ।