Saturday, 29 August 2026

बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर डॉ.लाहोटी ने किया ग्रेटर नगर निगम पर प्रदर्शन, 319 विकास समितियों के ज्ञापन सौंपे, महापौर धाबाई और आयुक्त सोनी ने व्यवस्थाएं सुधारने का दिया आश्वासन

बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर डॉ.लाहोटी  ने किया ग्रेटर नगर निगम पर  प्रदर्शन, 319 विकास समितियों के ज्ञापन सौंपे, महापौर धाबाई और आयुक्त सोनी ने व्यवस्थाएं सुधारने का दिया आश्वासन

सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने सोमवार को ग्रेटर नगर निगम समय पर कचरा नहीं उठने और गंदगी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रेटर नगर निगम की महापौर  शील  धाबाई और आयुक्त महेंद्र सोनी से मुलाकात कर व्यवस्थाएं सुधारने का ज्ञापन दिया। 

भाजपा विधायक डॉ अशोक लाहोटी डॉक्टरों के ट्रैक्टर के साथ अपने कार्यकर्ताओं और पीड़ित सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ दोपहर 12:00 बजे निगम मुख्यालय पर पहुंचे कोडूराम जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है इसके बावजूद लाइटों की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है निगम में कोई सुनने वाला नहीं है।  

प्रदर्शन के बाद डॉ. लाहौर ने महापौर  शील  धाबाई और आयुक्त महेंद्रसोनी से बिगड़े हुए सफाई व्यवस्था और लाइटिंग को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान 319 विकास समितियों के ज्ञापन दिए गए और व्यवस्थाएं दीपावली से भूल सुधारने की मांग की गई। महापौर शील  धाबाई  ने  स्वीकार किया कि मानसरोवर और सांगानेर  स्वीकार किया कि व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं ठीक करने का प्रयास किया जाएगा ।  

ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त  ने कहा कि आदर्श व्यवस्था कायम करना चुनौती का काम है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं सुधारने का काम किया जाएगा। विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि  पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही है। सांगानेर और मानसरोवर जोन के अधिकारी काम नहीं करते हैं और ना ही सफाई व्यवस्था सुधर पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर 3 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो दीपावली के दिन प्रदर्शन किया जाएगा।

Previous
Next

Related Posts