Saturday, 29 August 2026

हमारा पहला संकल्प राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर से रिपीट हो : पायलट


हमारा पहला संकल्प राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर से रिपीट हो : पायलट

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा किहमारा पहला संकल्प है कि राजस्थान में वर्ष 2023 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट करें । इसके लिए हमें मिलजुल कर काम करने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और आने वाले समय में राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।




पायलट सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदान करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज यह झगड़ा नहीं है कि कौन सत्ता संभालेगा कौन नहीं संभालेगा । उन्होंने कहा कि फिलहाल हम सबका एक ही उद्देश्य की किसी तरह से कांग्रेस की सरकार 2023 में रिपीट हो और फिर हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करेंगे और उसमें भी जीतेंगे।

पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज एक ऐसा काम किया है कि पारदर्शी तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव संपन्न हुए हैं और अब अन्य पार्टियों को भी इससे सबक लेकर अपना लोकतंत्र स्थापित करते हुए चुनाव कराना चाहिए । उन्होंने कहा कि सोमवार को पूरे देश भर में अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले गए हैं और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी जो भी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष उनके आएगा उसके साथ सभी मिलकर काम करेंगे ।




Previous
Next

Related Posts