


जिला प्रशासन अजमेर में दिवाली पर अस्थायी लाइसेंस पटाखा व्यवसायियों को नगर निगम अजमेर द्वारा चिन्हित स्थानों पर पटाखा विक्रय करने के आदेश के विरोध में सोमवार को अस्थाई लाइसेंस पटाखा विक्रेताओं ने पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती और उपमहापौर नीरज जैन के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जिला कलक्टर अंशदीप तथा नगर निगम आयुक्त सुशील यादव ज्ञापन दिया। इन अधिकारियों से वार्ता कर आमजन और पटाखा विक्रेताओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए अजमेर शहर में पटाखे की दुकान लगाने के बेचने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया।
जिला कलक्टर अशंदीप ने अस्थाई पटाखा विक्रेताओं की समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद सुरक्षा विशेषज्ञों से बात कर अति शीघ्र सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया। अस्थाई लाइसेंस पटाखा विक्रेताओं ने बताया गया कि जिला प्रशासन अजमेर ने दीपावली के पर्व पर अस्थाई पटाखा विक्रय लाइसेंस जारी कर पटाखा व्यवसायियों को पटेल मैदान पंचशील चंद्रवरदाई नगर तोंपदड़ा स्कूल के मैदान पर एवं नगर निगम अजमेर द्वारा चिन्हित स्थानों पर पटाखा विक्रय करने के लिए आदेश प्रसारित किए हैं।
ज्ञापन में सुरक्षा विशेषज्ञों से पुनः वार्ता कर फायर बिग्रेड एवं एंबुलेंस के लिए पर्याप्त सड़क एवं रास्ता नहीं होने पर सुरक्षा की दृष्टि से 10 फुट से कम सड़क मार्ग पर स्थित अस्थायी पटाखा व्यवसायियों को पटाखा विक्रय एवं संग्रहण निषेध कर शेष पटाखा व्यवसायियों को आमजन की सुविधार्थ शहर में पटाखा बेचने की अनुमति प्रदान करने एवं पटाखा विक्रय करने की अवधि को 29 अक्टूबर 2022 तक बढ़ाने का आग्रह किया।
पटाखा विक्रेताओं ने संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा को चेतावनी दी कि पटाखा विक्रेताओं ने जिस स्थान पर दुकान लगाने के लिए आवेदन किया है उस स्थान पर पटाखे की दुकान लगाने की अनुमति नहीं देने पर कोई भी पटाखा व्यवसायी नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों पर खुले में पटाखा बेचने के लिए लाइसेंस फीस जमा नहीं कराएगा ।
पटाखा विक्रेताओं की चेतावनी पर संज्ञान लेते हुए संभागीय आयुक्त मेहरा में हस्तक्षेप करते हुए जिला प्रशासन से सुरक्षा विशेषज्ञों की बैठक बुलाकर सकारात्मक रूख अपनाने के निर्देश प्रदान किए।
पटाखा व्यवसायियों के साथ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, पार्षद मुनव्वर खान कायमखानी , प्रेम सिंह गौड़ अनिल अग्रवाल ,रोहित यादव, प्रमोद खण्डेलवाल , हरीश बंसल, हनुमान शर्मा, राकेश शर्मा, गोवर्धन पटाखे वाला मनीष खंडेलवाल, रवि जैन ,मनोज गहलोत, सरदार हर्ष सहित बड़ी संख्या में अस्थाई पटाखा व्यवसायी उपस्थित थे।