Saturday, 29 August 2026

राजनीतिक विवाद के बीच सीएम गहलोत गुजरात के दो दिवसीय दौरे के लिए हुए रवाना, पार्टी के प्रचार प्रसार और करेंगे रोड,राधनपुर में सभा को किया संबोधित


राजनीतिक विवाद के बीच सीएम गहलोत गुजरात के दो दिवसीय दौरे के लिए हुए रवाना, पार्टी के प्रचार प्रसार और करेंगे रोड,राधनपुर में सभा को किया संबोधित

राजनीतिक विवाद के बीच हुई आखिर गुजरात के वरिष्ठ ऑब्जर्वर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  सोमवार को दोपहर में गुजरात के लिए प्रस्थान कर गए। स्पेशल प्लेन से अहमदाबाद पहुंचेंगे। दोपहर पौने 4 बजे हेलीकॉप्टर से पाटन के राधनपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित  किया। 

सीएम गहलोत शाम पौने 6 बजे अहमदाबाद लौटकर वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 18 अक्टूबर को गहलोत सुबह 10 से 12 बजे तक अहमदाबाद में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपह 12.30 बजेपत्रकारों से बातचीत करेंगे। दोपहर 2.30 बजे बनासगांठा के थारड़ पहुंचकर रोड शो और जनसभा करेंगे। शाम 5.30 बजे गहलोत हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे। फिर शाम 6 बजे उदयपुर से विशेष विमान से दिल्ली निकल जाएंगे। शाम 7 बजे  सीएम गहलोत का दिल्ली पहुंचने का प्रोग्राम है। दिल्ली में  सीएम गहलोत का कांग्रेस के  वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के 19 को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे ।इस मौके पर सीएम गहलोत वहीं मौजूद रहेंगे।

वहीं दूसरी और बेरोजगार संघर्ष समिति के संयोजक उपेन यादव के नेतृत्व में राजस्थान के बेरोजगार 2 अक्टूबर से ही गुजरात में डेरा डाले हुए हैं। बेरोजगारों ने गुजरात दौरे पर  सीएम गहलोत के घेराव की घोषणा की है।  संघर्ष समिति के संयोजक उपेन यादव ने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक विरोध औंर गहलोत सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।


    Previous
    Next

    Related Posts