Saturday, 29 August 2026

सरकार ट्रांसजेंडर्स को लिंग परिवर्तन सर्जरी यानी सेक्स रिअसाइन्मेंट सर्जरी कराने के लिए ढाई लाख रुपए तक की देगी मदद: टीकाराम जूली


सरकार ट्रांसजेंडर्स को लिंग परिवर्तन सर्जरी यानी सेक्स रिअसाइन्मेंट सर्जरी कराने के लिए ढाई लाख रुपए तक की देगी मदद: टीकाराम जूली

सरकार ट्रांसजेंडर्स को लिंग परिवर्तन सर्जरी यानी सेक्स रिअसाइन्मेंट सर्जरी (एसआरएस) कराने के लिए ढाई लाख रुपए तक की मदद देगी। यह सर्जरी ट्रांसजेंडर्स की इच्छा पर ही कराई जाएगी। प्रदेश में 20 हजार से अधिक ट्रांसजेंडर्स हैं। राजस्थान देश का पहला राज्य होगा, जहां ट्रांसजेंडर्स की एसआरएस कराई जाएगी।सरकार ने इसके लिए 10 करोड़ रुपए का ‘उत्थान कोष’ भी बनाया है। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के  टीकाराम जूली ने बताया कि सरकार या तो सर्जरी फ्री करवाएगी या फिर 2.50 लाख रुपए तक का भुगतान करेगी। इच्छुक पात्र ट्रांसजेंडर सामाजिक अधिकारिता न्याय विभाग में आवेदन कर सकते हैं।

महिला हार्मोंस अधिक हैं या पुरुष। इसके लिए पहले साइकेट्रिस्ट की मदद से काउंसलिंग की जाती है। फिर पेरेंट्स की सहमति से एसआरएस की जाती है। एसआरएस के कई कॉम्प्लिकेटेड फेज हैं। इसमें मनोचिकित्सा, हार्मोन थेरेपी और सर्जरी होती हैं।

पुरुष से महिला : इसके लिए वेजाइनोप्लास्टी, क्लाइटेरो, लेबियोप्लास्टी, पिनेक्टॉमी और ऑर्किडेक्टोमी प्रक्रिया करते हैं।महिला से पुरुष : इसके लिए पीनाइल एवं स्क्रोटल, री-कंस्ट्रक्शन प्रक्रिया करते हैं। नॉन जेनेटाइल : बेस्ट एनलाइजमेंट, मेस्टेटॉमी, फेशियल फेमिनाइजेशन सर्जरी, वॉयस सर्जरी कराते हैं।

हर ट्रांसजेंडर का परिचय पत्र बनेगा, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

व्यावसायिक और तकनीकी कोर्स फ्री करवाएंगे।स्वरोजगार के लिए 50 हजार रुपए तक लोन। कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अजमेर में काउंसलर की नियुक्ति। उच्च शिक्षण संस्थानों में भत्ता, किराया व स्कॉलरशिप।

20 नवंबर को सरकार प्रदेश भर में ट्रांसजेंडर्स दिवस मनाएगी। प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक किन्नर महोत्सव और किन्नर आर्ट एंड कल्चर फेस्टिवल करवाए जाएंगे। राज्य स्तर के कार्यक्रम के लिए सरकार 10 लाख रुपए और जिला स्तर के कार्यक्रम के लिए 1 लाख देगी।

 



    Previous
    Next

    Related Posts