Saturday, 29 August 2026

IND vs AUS Warm-Up Match: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया


IND vs AUS Warm-Up Match: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया


भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने 33 गेंदों में 57 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। जवाब में डेथ ओवर्स में भारत की शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग की बदलौत ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई।


ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन भारत ने यहां पर एक ऐसा दांव चला कि हर कोई हैरान रह गया। रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को आखिरी ओवर दिया, जिसमें इस ओवर में कुल चार विकेट भारत को मिले। और ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत हासिल करना मुश्किल हो गया।


मोहम्मद शमी का 20वां ओवर: 

पहली बॉल- 2 रन 

दूसरी बॉल- 2 रन 

तीसरी बॉल- पैट कमिंस आउट 

चौथी बॉल- एश्टन असगर रनआउट 

पांचवीं बॉल- जोश इंग्लिस आउट 

छठी बॉल- केन रिचर्डसन आउट



    Previous
    Next

    Related Posts