Saturday, 29 August 2026

सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जोड़ने के लिए ग्रेटर नगर निगम भाजपा विधायक डॉ. लाहोटी सोमवार को शक्ति प्रदर्शन


सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जोड़ने के लिए ग्रेटर नगर निगम भाजपा विधायक डॉ. लाहोटी सोमवार को शक्ति प्रदर्शन

ग्रेटर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड है। इसके बावजूद सांगानेर से भाजपा विधायक डॉ अशोक लाहोटी को अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। डॉ. लाहोटी प्रदर्शन के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं और यह जताना चाहते हैं कि सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के आम लोग उनके साथ हैं। 

वहीं दूसरी ओर उनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके पुष्पेंद्र भारद्वाज यह प्रदर्शित कर चुके हैं कि उन्होंने  कांग्रेस सरकार के रहते हुए विकास के कार्य कर आए हैं। इसके लिए उन्हें रविवार को कुछ वार्ड पार्षदों द्वारा सम्मानित भी किया गया है और कहां गया कि वही विकास करा सकते हैं। भाजपा के विधायक डॉ अशोक लाहोटी इसका जवाब देने के लिए ही निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

डॉ. लाहोटी की ओर से सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के आम लोगों तक रिकॉर्डिंग के माध्यम से संदेश भेजा जा रहा है कि प्रातः काल 11:00 बजे सभी बोर्ड के लोग अपने अपने क्षेत्रों की समस्या का ज्ञापन लेकर निगम मुख्यालय पर पहुंचे। वहां पर विधायक लाहोटी दल बल के साथ प्रदर्शन करेंगे और ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त सोनी को ज्ञापन देकर कोई आश्वासन जरूर लेंगे। 

उल्लेखनीय है कि डॉ. लाहोटी इससे पहले जयपुर विकास प्राधिकरण पर भी शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। भविष्य की राजनीति को लेकर डॉक्टर लाहोटी चिंतित है और अपने मतदाताओं तक पकड़ मजबूत बनाने के लिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। विधानसभा में वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार मुद्दे उठा चुके हैं और यह आरोप लगा चुके हैं सरकार में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज अधिकतर  तर्जी मिलती है।



Previous
Next

Related Posts