


प्रदेश में सरकारी स्कूलों का समय सोमवार से बदल जाएगा। एकल पारी के स्कूल सोमवार से सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेंगे। स्कूलों का समय एक अक्टूबर से बदलना था मगर गर्मी को देखते हुए सरकार ने 15 दिन का समय बढ़ा दिया था। 16 अक्टूबर को रविवार होने के कारण अब सोमवार से समय बदल जाएगा।
अब तक सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक था, जो अब सुबह 10 से शाम चार बजे तक हो जाएगा। 31 मार्च तक यही समय रहेगा। हर शनिवार नो बेग डे के तहत महीने के पहले शनिवार को राजस्थान को पहचानो, दूसरे शनिवार भाषा कौशल विकास, तीसरे शनिवार को मैं वैज्ञानिक बनूंगा और चौथे शनिवार को बाल सभा में मेरे अपनों के साथ एक्टीविटी होगी।