


इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले मिनी-नीलामी के लिए 10 फ्रेंचाइजियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करनी होगी। हालांकि, नीलामी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।
टीमों का पर्स
IPL 2022 की मेगा नीलामी में पर्स 90 करोड़ रुपये था, लेकिन IPL 2023 के लिए यह 95 करोड़ रुपये हो सकता है यानी 5 करोड़ ज्यादा।कुल पर्स 95 करोड़ का होगा। पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा बचा है। पिछले साल की नीलामी के बाद 3.45 करोड़ रुपये बचे थे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूरी रकम खत्म कर दी।
चेन्नई सुपर किंग्स के पास 2.95 करोड़ शेष थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (1.55 करोड़), राजस्थान रॉयल्स (0.95 करोड़) और कोलकाता नाइट राइडर्स 0.45 करोड़) थे। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के पास 0.15 करोड़ रुपये बचे थे। जबकि तीन टीमें – मुंबई इंडियंस , सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के पास 0.10 करोड़ रुपये थे।